{"_id":"6a5e59073af1cef36c0d7488","slug":"traders-protest-against-chiliyanaula-municipality-over-tax-collection-almora-news-c-232-1-alm1019-146296-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कर वसूली पर चिलियानौला पालिका के खिलाफ व्यापारियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कर वसूली पर चिलियानौला पालिका के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका की ओर से कर वसूली को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों ने पालिका पर बिना पूर्व सूचना और आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए कर वसूली करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि पालिका प्रशासन ने कर लागू करने से पहले न तो कोई सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी की और न ही व्यापारियों के साथ व्यापक स्तर पर बैठक कर उनकी राय ली। उनका आरोप है कि व्यापार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है, ऐसे में अचानक कर वसूली का दबाव व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। उनका कहना है कि यदि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी किए बिना कर वसूली जारी रही तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि कर निर्धारण और वसूली की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए और नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में हेम चंद्र, हरीश भगत, चंद्रशेखर पांडे, प्रतीक नेगी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट- पालिका की ओर से कोई अवैध कर नहीं वसूला जा रहा है। हाउस टैक्स और कॉमर्सियल टैक्स नियमानुसार लिए जा रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में पालिका कार्यालय में बैठक भी बुलाई गई थी, हालांकि उसमें कुछ ही व्यापारी शामिल हुए थे।
राजेश बुधानी, ईओ, नगरपालिका चिलियानौला