फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tow dead

सीएम की सभा में सोमेश्वर आए दो लोगों की मौत 

Tue, 14 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
tow dead
डूबे युवक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोमेश्वर में आयोजित जनसभा में भाग लेने आए दो लोगों की मौत हो गई। जिले के ग्राम पंचायत स्यूनी (क्वैराली) निवासी एक युवक की जहां कोसी नदी में दौलीबगड़ तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, सभा से लौटते वक्त खर्कवालगांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की सोमेश्वर चौराहे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अस्पताल जाकर इन घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने सीएम विवेकाधीन कोष से दोनों मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और कांग्रेस पार्टी की ओर से भी एक-एक लाख रुपये दिलाने की घोेषणा की। 

विज्ञापन


मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा थी। जनसभा में भाग लेने के लिए जिले के स्यूनी (क्वैराली) गांव निवासी आशीष परिहार (आशु) (19) पुत्र पंकज परिहार उर्फ पुष्कर परिहार अपने दोस्त सचिन परिहार आदि के साथ आया था। दिन में करीब एक बजे यह युवक सभा स्थल के पास ही कोसी में दौलीबगड़ तालाब में नहाने चले गए। 
विज्ञापन


नहाने के दौरान आशीष परिहार डूबने लगा। उसका साथी सचिन परिहार चिल्लाया और लोगों को सूचना दी। सभा स्थल से भी काफी संख्या में लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने आशीष को नदी से निकाला और पुलिस उपाधीक्षक के वाहन से सोमेश्वर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशु परिहार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री की सभा से लौट रहे खर्कवालगांव निवासी नरी राम (55) पुत्र तिलराम को सोमेश्वर चौराहे पर दोपहर करीब दो बजे हार्ट अटैक पड़ गया।

आसपास के लोगों और व्यापारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण और अन्य नेता अस्पताल पहुंचे। कुंजवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों मृतकों के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से भी दोनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया। इधर, सूचना पर मृतकों के परिजन सोमेश्वर पहुंच गए थे। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर दोनों का पोस्टमार्टम सोमेश्वर अस्पताल में ही किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed