फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourists troubled by traffic jam in Ranikhet

Almora News: रानीखेत में जाम से पर्यटक परेशान

Wed, 24 Apr 2024 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tourists troubled by traffic jam in Ranikhet
रानीखेत(अल्मोड़ा)। पर्यटक सीजन शुरू होते ही रानीखेत में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पर्यटक जाम से जूझने लगे हैं, जबकि यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के दावे हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों, पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटक रानीखेत की प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के लिए यहां का रुख करने लगे हैं। हर रोज दो हजार से अधिक पर्यटक रानीखेत पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने से पर्यटकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सब्जी मंडी, गांधी चौक और सुभाष चौक की सड़क पर जाम लगने से पर्यटक और यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन सड़क पर रेंगते रहे और पर्यटक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खोलकर पर्यटकों को राहत पहुंचाई। पर्यटन सीजन के बीच यातायात व्यवस्था मजबूत न होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय व्यापारी भी खासे परेशान हैं। जाम के चलते पर्यटक यहां रुकने से परहेज कर रहे हैं, इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग बनी समस्या
अल्मोड़ा। नगर से लेकर कस्बों तक पार्किंग का अभाव बड़ी समस्या बन गई है। अल्मोड़ा सहित, कसादेवी, बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन पर्यटक वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में पर्यटक स्थलों के पास सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल, अशोक धनखड़ ने बताया कि नगर में पुलिस की टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है। वाहन सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रोडवेज बस की आवाजाही से जाम लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed