फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Topers of Almora

अच्छे अंक लाने पर होमगार्ड के बेटे-बेटी को डीएम ने किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Topers of Almora
अल्मोड़ा में होमगार्ड के बेटे तथा बेटी को सम्मानित करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड के पुत्र और पुत्री को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। डीएम ने दोनों को पुस्तकें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैंप कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड प्रेम कुमार के पुत्र प्रमोद कुमार ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट और पुत्री ईशा ने हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। होमगार्ड के पद पर कार्यरत होने के बाद भी संसाधनों के अभाव में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीएम ने दोनों को परीक्षाओं में बेहतर करने पर बधाई दी। कहा कि विषम परिस्थितियों में भी दोनों बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जो सराहनीय है। यह उन दोनों की मेहनत का नतीजा है। कहा कि हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए अनुशासित होकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि बच्चे आगे बढ़कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, डॉ. विद्या कर्नाटक, गणेश असवाल, प्रेम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed