फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Toper of Almora

बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Toper of Almora
जीआईसी अल्मोड़ा में हुए समारोह में मेधावी विद्यार्थी को सम्मानित करते जिलाधिकारी नितिन सिंह भद? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने राजकीय आदर्श इंटर कालेज अल्मोड़ा में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक लाने वाले 45 मेधावी बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित करते हुए कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बच्चे एक लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर हासिल करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टिप्स भी दिए। शिक्षा विभाग ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के हाईस्कूल के 41 और इंटर के12 विद्यार्थियों के लिए समारोह आयोजित किया। समारोह में हाईस्कूल में 33 व इंटर के 12 विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को डीएम ने विशेष प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि समारोह में नहीं पहुंच सके। 16 विद्यार्थियों को बीईओ के माध्यम से विशेष प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किए जाएंगे। संचालन स्कूल के प्रवक्ता गोविंद सिंह रावत ने किया। वहां डीईओ (प्राथमिक शिक्षा) हरीश रौतेला, प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट, विनोद राठौर, बीईओ लमगड़ा तारा सिंह, विद्या कर्नाटक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राजेश बिष्ट, बलबीर सिंह भाकुनी, चद्रकांत तिवारी, डीडी तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed