फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   To understand your culture, it is necessary to know Hindi

अपनी संस्कृति को समझने के लिए हिंदी को जानना आवश्यक

Fri, 14 Sep 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 14 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
To understand your culture, it is necessary to know Hindi
हिंदी दिवस पर एसएसबी सीमांत मुख्यालय में गोष्ठी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 हिंदी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में हिंदी दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन हिंदी को देश की मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को समझने के लिए हिंदी को जानना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भी हिंदी भाषा का ज्ञान अति आवश्यक है। हिंदी की रचनाओं ने आज व्यक्ति का जीवन बदल दिया है। हिंदी भाषा देश की एकता और अखंडता को बचाती है। ऐसे में हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करना होगा। इस मौके वरिष्ठ आचार्य केदार दत्त मिश्रा, विनोद चंद्र जोशी, गिरिजा किशोर पाठक, महेश जोशी, राजेश लोहनी, हरीश मेहता, संजय जोसी, नवीन जोशी, भुवन पांडे, आनंद उप्रेती, विशन बिष्ट, ओम प्रकाश, हरीश बिष्ट, आनंद भट्ट, पूनम जोशी, पुष्पा महेरा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


उधर जागनाथ इंटर कालेज शौकियाथल में भी कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार बुधोड़ी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक संजय जोशी, प्रकाश चंद्र, जितेंद्र सिंह तिलारा, आनंद सिंह मेहरा, दीवान राम, भुवन चंद्र लोहनी, गोविंद कार्की आदि उपस्थित थे।  राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में हिंदी दिवस के अवसर पर  विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में माया, लक्ष्मी, पंकज, निर्मला अव्वल रहे। जबकि कविता प्रतियोगिता में सुर्यदेव, दीपिका, गोदावरी, हिमानी और निबंध प्रतियोगिता में रश्मि सत्यवली, तनुजा, ममता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उषा डोगरा, डॉ. आशुतोष, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ. अजय, डॉ. पूनम, दीपक जोशी, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसबी सहित विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिंदी दिवस के अवसर पर रानीखेत जीजीआईसी में बच्चों के बीच भाषण, कविता, चित्रकला सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुई। भाषण, कविताओं के माध्यम से कई छात्राओं ने हिंदी का महत्व बताया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने कविता संग्रह अभिव्यक्ति से व्यथा हिंदी की कविता का वाचन करते हुए हिंदी की दशा और दिशा पर चर्चा की। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित चित्रकला, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिताओं की अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत वाद विवाद, निबंध लेखन, ड्राफ्टिंग, अंत्याक्षरी आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई।  अव्वल प्रतिभागियों को उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने पुरस्कार बांटे। ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में हिंदी दिवस मनाया गया। बच्चों के बीच सुलेख, कविता लेखन, भाषण, कविता वाचन सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें दीक्षा, कृतिका, नेहा, पुनीत, रोहित, हर्षित, कमल, विक्रम, साहिल, रक्षित, उज्ज्वल, साक्षी, पवित्रा, शुभांगी आदि ने बाजी मारी। प्रबंधक नरेंद्र कुमार, भुवन बिष्ट, हरी सिंह, मुन्नी जोशी, अनीता अधिकारी, सुमन अधिकारी आदि ने पुरस्कार बांटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed