फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   To put transparency in schemes, information boards should be installed at key places in villages: DM

योजनाओं में पारदर्शिता को गांवों में प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
To put transparency in schemes, information boards should be installed at key places in villages: DM
अल्मोड़ा एनआईसी सभागार में हुई बैठक में मंचासीन डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लोक योजना अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने को लेकर एनआईसी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जीपीडीपी कार्य योजना पारदर्शिता के साथ तैयार करने के लिए नोडल अधिकारियों को अधीनस्थ कार्यरत कार्मिंकों के साथ संबंधित ग्राम पंचायत में जाकर आधारभूत सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नोडल अधिकारियों और रेखीय विभागों को ग्राम सभाओं में कोविड नियमों के साथ खुली बैठकों का आयोजन कर ग्राम पंचायत स्तर से ही ग्राम पंचायत विकास की योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थ कार्मिंकों को संबंधित ग्राम पंचायतों में भेजकर कर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही जागरूक करने को कहा। बैठक में जिला मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी केके पंत, डिप्टी कलैक्टर गौरव पांडे, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed