फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Till three years, 16 Sub trans

तीन साल से डटे 16 उपनिरीक्षक इधर से उधर

Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
। तीन साल से अधिक समय से एक ही विधानसभा क्षेत्र में तैनात 16 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसएसपी केएस नगन्याल ने मंगलवार को तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


    एसएसपी ने बताया कि अब तक सोमेश्वर में एसआई पद पर तैनात विजेंद्र साह को सोमेश्वर और अंबीराम को पुलिस लाइन से सल्ट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लमगड़ा के थानाध्यक्ष श्याम सिंह रावत को एसओजी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा चौखुटिया थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को थानाध्यक्ष लमगड़ा, रानीखेत कोतवाली में तैनात धीरेंद्र कुमार पंत को थानाध्यक्ष चौखुटिया, थानाध्यक्ष सोमेश्वर किशन राम को एसएसआई कोतवाली रानीखेत, सल्ट के थानाध्यक्ष जसवंत सिंह को एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा, कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश प्रसाद को चौकी प्रभारी भिकियासैंण, रानीखेत कोतवाली में तैनात शशि प्रभा को कोतवाली अल्मोड़ा और अल्मोड़ा महिला थाना में तैनात बसंती आर्य को कोतवाली रानीखेत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात नारायण राम को प्रभारी निर्वाचन सेल एसएसपी आफिस, भतरौंजखान थाने से बिशन लाल को चौकी प्रभारी एनटीडी, बेस चौकी प्रभारी संतोष तिवारी को थाना भतरौंजखान में तैनाती दी गई है। रानीखेत में प्रभारी यातायात विजय बिष्ट को यातायात प्रभारी अल्मोड़ा और अल्मोड़ा यातायात प्रभारी गणेश सिंह हरड़िया को यातायात प्रभारी चौखुटिया का चार्ज दिया गया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात रमेश भट्ट को यातायात प्रभारी रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed