{"_id":"3bd317b160bf81dd256a288458498683","slug":"thursty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी पानी से लबालब, फिर भी लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी पानी से लबालब, फिर भी लोग प्यासे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद इन दिनों भी अल्मोड़ा नगर में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे दिन पानी नहीं मिलता। हालत यह है कि किसी भी मोहल्ले में पानी की आपूर्ति समय से नहीं हो रही है। इधर जल संस्थान के महाप्रबंधक उत्तम कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह शीघ्र अल्मोड़ा आकर स्थिति का जायजा लेंगे और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अल्मोड़ा नगर में पिछले करीब एक साल से पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बीते दिनों बारिश के सीजन में तीन-तीन दिन पानी की आपूर्ति ठप रही। उन दिनों जल संस्थान के अधिकारी नदी में बाढ़ को अव्यवस्था का कारण बताते रहे। इधर बीते कई दिनों से बारिश लगभग बंद हो गई है और नदी पूरी तरह शांत है लेकिन अभी भी पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर के अधिकांश मोहल्लों में पानी की आपूर्ति का कोई समय नहीं है। इन दिनों भी कभी-कभी पूरे दिन पानी नहीं मिलता और अधिकारी इसका कारण तक नहीं बताते। लोगों ने बताया कि अधिकांश दिन पानी सुबह नौ बजे बाद आता है। तब तक लोग घरों से निकल जाते हैं।
लोगों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारी शिकायत भी नहीं सुन रहे हैं और कई बार फोन भी बंद कर देते हैं। जिससे लोगों का रोष लगातार बढ़ रहा है। इधर कुमाऊं जल संस्थान के महाप्रबंधक उत्तम कुमार ने कहा कि नदी में पर्याप्त पानी होने के बावजूद अव्यवस्था की बात समझ से परे है। उन्होंने स्वीकार किया है कि लापरवाही के चलते अव्यवस्था बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र अल्मोड़ा आकर स्थिति का जायजा लेंगे और लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।