फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three youth arrested for smack smuggling

स्मैक तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three youth arrested for smack smuggling
स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो दिनों में लगातार स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार की देर रात एसओजी और पुलिस टीम ने तस्करों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 23.26 ग्राम स्मैक बरामद की गई और उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

पहाड़ों में स्मैक तस्करी लगातार बढ़ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने नशे की तस्करी को रोकने के लिए रविवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान करबला तिराहे पर हल्द्वानी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार सवार बागेश्वर जिले के ग्राम बानरी, मंडलसेरा निवासी विजय कुमार (23), सुनील लोहिया (19) और पंकज कुमार (19) के पास से पुलिस ने 23.26 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओजी प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीनों युवक घबरा गए थे, शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा-8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी कार भी जब्त की गई है। स्मैक की कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे हल्द्वानी में बस स्टैंड के पास से किसी व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाए थे जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते। गिरफ्तारी टीम में एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी, धारानौला चौकी प्रभारी एसआई संतोष तिवारी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, मनमोहन आदि थे।
विज्ञापन

स्मैक तस्करी में सबसे ज्यादा युवा सक्रिय
अल्मोड़ा। स्मैक की तस्करी में युवा वर्ग अधिक सक्रिय है। लगातार दो दिनों में हुई गिरफ्तारी में चारों आरोपियों की अधिकतम उम्र 23 वर्ष है। बीते दिन हुई तस्करी में भी मात्र 23 वर्ष की उम्र का युवक गिरफ्तार हुआ था। इधर, रविवार की देर रात भी गिरफ्तार तीनों तस्कर 19 और 23 साल के बीच हैं। अधिक रुपये कमाने और शौक ने उन्हें इस दलदल में फंसा दिया। पुलिस ने बताया कि ये लोग हल्द्वानी से स्मैक लेकर पहाड़ों में तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवाओं को नशे में लिप्त करने और जाल में फंसाने वालों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed