फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three Teams Won their Matches

शिव शक्ति पैंथर्स, पिथौरागढ़ वॉरियर्स, पावर हिटर्स ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three Teams Won their Matches
खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि संजय वर्मा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में पूरन सिंह लटवाल मेमोरियल मेहरा स्पोर्ट्स टी 10 लीग प्रतियोगिता मेें शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। शिव शक्ति पैंथर्स, पिथौरागढ़ वॉरियर्स, पावर हिटर्स की टीमों ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जय मां वैष्णवी और शिव शक्ति पैंथर्स टीम के बीच खेला गया। शिवशक्ति की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 113 रन बनाए। नरेश परिहार ने 64, मोहन भट्ट ने 33 रनों का योगदान दिया। सूरज सिंह ने पांच विकेट लिए। जवाब में जय मां वैष्णवी की टीम 97 रनो पर सिमट गई। नरेश परिहार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला पिथौरागढ़ वॉरियर्स और मेहरा स्पोर्ट्स अंडर- 19 के बीच खेला गया। मेहरा स्पोर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। अमन बिष्ट ने 52, विशिष्ट रावत ने 31 रनो का योगदान दिया। विकाश ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। भरत अधिकारी ने 56, मोहित सिंह बिष्ट ने 50 रनों का योगदान दिया। विशाल मेहता ने दो विकेट लिए। भरत अधिकारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच पावर हिटर्स और मेडिकल की टीम के बीच खेला गया। पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। रक्षित रावत ने 33, राजेंद्र राणा ने 24 रनो का योगदान दिया । नरेश सिंह ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेडिकल की टीम 85 रनो पर सिमट गई । हरेंद्र सिंह ने 18 रनो का योगदान दिया तथा कृपाल ने 3 विकेट लिए। कृपाल बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कैलाश मेहरा, आबिद अली खान , जगदीश चौहान, ललित कनवाल , लक्ष्मण कोरंगा , विकाश , देव कनवाल, अनिल कनवाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed