{"_id":"5feb2fed8ebc3e3d4143791b","slug":"three-people-arrested-with-ganja-almora-news-hld409103761","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गांजे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध गांजे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऑपरेशन नया सवेरा के तहत मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त बनी हुई है। भतरौंजखान पुलिस ने मोहान चेकपोस्ट में बिना नंबर की मारुति वैन में सवार तीन लोगों के पास से 30 किलो से अधिक गांजा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहान चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बगैर नंबर की मारुति वैन की चेकिंग की। वाहन सवार भिकियासैंण के ग्राम जैनल निवासी राकेश बिष्ट (23), धर्मेंद्र सिंह बिष्ट (25) और पुरानी बसेड़ी भिकियासैंण निवासी शंभूदयाल पांडे (54) के पास से 30.654 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास तीन अलग-अलग बैगों में गांजा भरा था। उनके विरुद्ध धारा 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को जैनल से हरिद्वार बेचने ले जाने की बात स्वाकारी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सतपाल, राजेश प्रसाद, प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे।