फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three nominations of District Panchayat President in Almora

जिला पंचायत अध्यक्ष के अल्मोड़ा में हुए तीन नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three nominations of District Panchayat President in Almora
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरते कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह महरा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पज के लिए अल्मोड़ा के लिए भाजपा, कांग्रेस और कांग्रेस के बागी ने नामांकन कराया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत सात प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। जिनमें भाजपा से जुड़े तीन, यूकेडी के दो, कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन कराने पहुंचे थे। नाम वापसी की तिथि चार नवंबर निर्धारित है। सात नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार में चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल नामांकन कराने पहुंचे। उसके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे, मोहन राम आर्या, कैलाश गुरुरानी, किरन पंत समेत जिला पंचायत सदस्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ विधायक गोविद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन रौतेला, दीप डांगी, आनंद बगडवाल, लता तिवारी, गीता महरा, समेत जिला पंचायत सदस्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने से असंतुष्ट चल रहे कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह महरा ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, मोहन सिंह सिंग्वाल समेत समर्थक जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी अधिकृत नहीं किए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद भाजपा से जुड़े तीन, यूकेडी के दो, कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है। नामांकन कराने वालों में देवेंद्र सिंह रावत (भाजपा), नंदन सिंह नेगी निक्कू (भाजपा), पिंकी करगेती (भाजपा), शिवराज सिंह बनौला (यूकेडी), कांता रावत (यूकेडी), देवेंद्र बिष्ट (कांग्रेस), पंकज कुमार (निर्दलीय) शामिल हैं। प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को नामांकन पत्र सौंपे। साढ़े तीन बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला विकास अधिकारी केके पंत ने बताया कि जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र चंद्रा आदि अधिकारियों ने सहयोग दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करती कांग्रेस प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करती कांग्रेस प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट।- फोटो : ALMORA

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed