फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   three Corona Positve case in Almora

अल्मोड़ा में फिर निकले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
three Corona Positve case in Almora
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना का संक्रमण फिर से होने लगा है। जिला अस्पताल में परीक्षण कराने आए तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर कराने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कुल 15 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों लोग अल्मोड़ा नगर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क पहने किसी मरीज का उपचार नहीं किया जाएगा। पर्ची काउंटर पर भी बिना मास्क वालों की पर्ची नहीं काटी जाएगी। उन्होंने अस्पताल स्टाफ और अस्पताल आने वाले मरीजों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed