फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Threat to rare shell pictures of Lakhdiyar due to rain water rush

बारिश का पानी रिसने से लखुडियार के दुर्लभ शैल चित्रों को खतरा

Thu, 11 May 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 11 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
 Threat to rare shell pictures of Lakhdiyar due to rain water rush
इसी चट्टान पर बने हैं शैल चित्र। - फोटो : अमर उजाला

 लखुडियार में प्रागैतिहासिक काल के शैलचित्र देखरेख के अभाव में खराब होने लगे हैं। प्राचीन शैलचित्रों में बारिश के दौरान पानी रिसने की समस्या बनी हुई है। दो माह बाद बरसात का मौसम शुरु होने वाला है। अगर इस अवधि में इन दुर्लभ शैलचित्रों को सुरक्षित रखने या इनके रखरखाव के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आगे यह महत्वपूर्ण धरोहर बरबाद हो सकती है।

विज्ञापन

   
बाड़ेछीना के पास लखुडियार में एक चट्टान में बने शैलचित्रों को काफी दुर्लभ माना जाता है। प्रागैतिहासिक काल में बनाए गए इन चित्रों में लाल रंग की कई मानवाकृतियां आदि बनी हैं। जिस प्राकृतिक चट्टान में ये शैलचित्र बने हुए हैं उसके ऊपर कुछ पेड़ भी हैं। तेज बारिश होने पर चट्टान से इन शैलचित्रों में पानी रिसाव होने लगता है।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व पुरातत्व विभाग और वन विभाग की टीम ने लखुडियार का संयुक्त मौका मुआयना भी किया था। दुर्लभ शैलचित्रों के महत्व को देखते हुए पुरातत्व विभाग के अधिकारी पिछले एक साल से भारतीय पुरातत्व विज्ञान शाखा देहरादून को कई बार पत्र भेज चुके हैं। इसके अलावा महानिदेशक पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली को भी पत्राचार किया जा चुका है लेकिन विज्ञान शाखा की ओर से इसमें कोई रुचि नहीं ली जा रही है। उत्तराखंड में विद्यमान इन शैलचित्रों को समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया तो प्रागैतिहासिक काल के शैलचित्र भविष्य में खराब हो सकते हैं। इधर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में देहरादून स्थित भारतीय पुरातत्व विज्ञान शाखा से शैलचित्रों को सुरक्षित करने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed