{"_id":"64ee3235d69df31671089b42","slug":"think-of-changing-yourself-not-others-almora-news-c-319-1-shld1008-154-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों को नहीं, खुद को बदलने की सोचें : बीके सरिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों को नहीं, खुद को बदलने की सोचें : बीके सरिता
Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल के निवास पर रक्षा बंधन पर्व उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीनगर गढ़वाल से आईं बीके सरिता दीदी ने समाज में व्याप्त विकृतियों और मन के विकारों को दूर करते हुए जगत के कल्याण के लिए तपने को कहा। कहा कि दूसरों से बदला लेने की नहीं बल्कि खुद को बदलने की सोचो। दुनिया खुशहाल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के महापर्व पर सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि समाज की हर बहिन की रक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह जैसे मनोविकारों को दूर करने से ही शांति मिल सकती है। कहा कि काम वासना की प्रवृत्ति के कारण विश्व नैतिक पतन की ओर है। उन्होंने कहा कि अभिमान और अहंकार को त्याग कर घर और समाज को स्वर्ग बनाया जा सकता है। कहा कि दूसरे व्यक्ति में गलतियां ढूंढने के बजाय उसकी अच्छाइयों को खोजो।
इस दौरान बहिनों ने सभी भाइयों व बहिनों के हाथों पर राखी बांधते हुए बुराइयों का परित्याग का वचन लिया। इससे पहले ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, मेघना कांडपाल, संतोष नेगी,पप्पू कांडपाल आदि ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर बीके नेहा, बीके ज्यौति, भानु, पार्वती देवी, खष्टी देवी, तारा देवी, आशा देवी, सुशीला नेगी, गोविंदी, आनंदी, माधवी, बसंती, हेमा कठायत, गणेश अटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद