{"_id":"58669b984f1c1b047feeb61a","slug":"thieves-raided-the-residence-of-the-post-office-and-postmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर और पोस्टमास्टर आवास पर चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर और पोस्टमास्टर आवास पर चोरों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमास्टर के घर में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।
- फोटो : almora
चोरों ने भगोती के शाखा डाकघर और उससे लगे पोस्टमास्टर के आवास का ताला तोड़कर करीब सत्रह हजार की नकदी, कंप्यूटर, कंबल और कपड़े आदि चुरा लिए। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। नायब तहसीलदार और राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना कर तहकीकात शुरू कर दी है।
बीती रात चोरों ने भगोती में शाखा डाकघर के दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद लॉकर तोड़कर उसमें रखी करीब पंद्रह सौ की नकदी चुरा ली। चोरों ने इसी कमरे से लगे पोस्टमास्टर के कक्ष का ताला तोड़कर वहां अल्मारी में रखे पंद्रह हजार रुपए, कंप्यूटर, कंबल और कपड़े आदि चुरा लिए।
जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर प्रतिदिन शाम को अपने गांव लालूरी चले जाते हैं जबकि कमरे में उनकी मां जानकी देवी और पोता रहता था। बृहस्पतिवार की रात वे लोग करीब तीन किलोमीटर दूर अपने गांव लालूरी गए थे। मामले में पोस्टमास्टर चंद्रादत्त पांडे ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने घटना के बारे उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। नायब तहसीलदार ओमवीर सिंह, कानूनगो खीमानंद त्रिपाठी और पटवारी महेश बिष्ट ने मौका मुआयना करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है।