फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thieves broke ATM lock in Matela, case registered

Almora News: मटेला में चोरों ने एटीएम के ताला तोड़ा, केस दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke ATM lock in Matela, case registered
मटेला के समीप स्थित एटीएम जिसका ताला तोड़ा गया है। संवाद
शटर का सेंटर लॉक तोड़ने में नाकाम होने से बड़ी घटना होने से बची
विज्ञापन

आबादी के बीच एटीएम का ताला तोड़ने की घटना से पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कोसी हाईवे में मटेला के पास स्थित एटीएम का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गनीमत रही कि चोर शटर का सेंटर लॉक नहीं खोल सके। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। आबादी के बीच हाईवे पर इस तरह की घटना होने से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मटेला के पास स्थित एसबीआई के एटीएम का बीते सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर ताला तोड़ने में तो कामयाब रहे लेकिन शटर का सेंटर लॉक नहीं तोड़ सके जिससे चोरी की घटना होने से बच गई। दूसरे दिन मंगलवार को बैंक कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर घटना का पता चला। इसके बाद शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने कोतवाली में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

एसएसआई सतीष कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 511 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट गए चोर
अल्मोड़ा। जांच अधिकारी एसएसआई सतीष कापड़ी ने बताया कि बैंक और एटीएम के पास सीसीटीवी लगाए गए थे लेकिन चोर इतने शाति थे कि उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद चोरों ने एटीएम का ताला काटा। सीसीटीवी के तार कटने से घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी है। संवाद
--
फोटो- 22 एएलएम 34 पी- मटेला के समीप स्थित एटीएम जिसका ताला तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed