{"_id":"5e5d44148ebc3eebc54f345e","slug":"thief-caught-with-laptop-two-mobiles-and-cash-almora-news-hld3759008170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप, दो मोबाइल और 11792 रुपये के साथ चोर को होटल से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप, दो मोबाइल और 11792 रुपये के साथ चोर को होटल से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
होटल से पकड़ा गया चोर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस ने चोरी के लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और 11792 रुपये के साथ चोर को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। चोरी करने वाला युवक हल्द्वानी निवासी है और अल्मोड़ा घूमने आया हुआ था। चोरी के संबंध में बीते दिन थपलिया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को थपलिया निवासी महेंद्र सिंह अधिकारी ने 112 नंबर पर अपने घर से एक लैपटॉप, मोबाइल और 13000 रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल शिशिर साह, विजय गोस्वामी ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए माल और अभियुक्त के मिलने के सभी संभावित स्थान, होटल, ढाबों, बस एवं टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को रोहित उर्फ त्रिभुवन सिंह जीना निवासी 105, भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी को होटल शैलेश से चोरी किए मॉल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 380,411 के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में चोर ने बताया कि महेंद्र सिंह अधिकारी के घर में कोई नहीं था और घर में ताला लगा था। दरवाजा तोड़ने के बाद घर में रखे लैपटॉप, मोबाइल और नगदी ले कर वह होटल में रुक गया। चोर ने बताया कि उसने पूर्व में भी चोरियां कीं, लेकिन पकड़े जाने पर सामान वापस लौटा दिया था।