फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   These children are the book's addiction

इन बच्चों को तो है किताबों का नशा    

Fri, 28 Apr 2017 10:24 PM IST
almora
almora Updated Fri, 28 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
 These children are the book's addiction
पुस्तकालय में अध्ययन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

 एक तरफ भटके कुछ युवा नशे के आदी बन कर अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ जिला पुस्तकालय में हर रोज आने वाले छात्र-छात्राओं बढ़ती संख्या बता रही कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य को बनाने में जुटे हैं। लाइब्रेरी आने वाले स्कूल और कालेज के होनहार छात्र घंटे, दो घंटे तक संबंधित विषय के बारे में पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा रहे हैं।       

विज्ञापन


 पिछले कुछ सालों से युवाओं में नशाखोरी एक बीमारी के रूप में पनप रही है। जिसमें कुछ अराजक तत्व स्थानीय युवाओं और स्कूली बच्चों को शामिल कर उन्हें बुरी लत के आदी बना रहे हैं। पुलिस के अभियान के बाद ऐसे कई युवाओं की पहचान भी उजागर हुई है जो सभ्य समाज से आते हैं, लेकिन अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के नियंत्रण के अभाव में भटके युवा बगैर सोचे समझे इस दलदल की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद समाज के युवाओं का कुछ वर्ग ऐसा भी है। जो इन सबसे से हटकर किताबों में अपना भविष्य खोज रहा है।  इसका जीता जागता सबूत जीआईसी रोड के पास स्थित अंग्रेजों के समय का बना पुस्तकालय है। जहां हर रोज करीब 60 से 70 युवा  घंटे, दो घंटे अध्ययन करने पहुंच रहे हैं। पुस्तकालय में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, हिंदी, धर्म, अर्थ से संबंधित विषयों की किताबों के अलावा कवियों, साहित्यकारों, कथाकारों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित करीब 50 हजार पुस्तकें हैं।      
विज्ञापन


 इसके अलावा समाज सुधारक रहे राजाराम मोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन कोलकाता से भी हर साल यहां करीब 1000 तक विभिन्न विषयों की किताबें आती हैं। जिला पुस्तकालय के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकालय आने वाले अधिकतर लोगों में शोध छात्र, स्कूली बच्चे और कालेज के छात्र शामिल हैं, जो अखबार के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान, हिंदी आदि से संबंधित पुस्तकों की मांग करते हैं। इसके अलावा कई युवा इतिहास और स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकों के भी शौकीन हैं।          
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed