{"_id":"60f474b78ebc3e6d9166c16e","slug":"there-will-be-struggle-to-solve-the-problems-of-the-people-almora-news-hld4316324147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के समाधान के लिए होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के समाधान के लिए होगा संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शीतलाखेत पंचायत भवन में हुई आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की बैठक में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड आदि समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष का एलान कर गैर राजनीतिक एकता संगठन का गठन किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांवों को नशा मुक्त करवाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से शराब बिक रही है। अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों को सचेत किया गया। ऐसे लोगों को चेताया गया कि 10 दिन के भीतर काकड़ीघाट, शीतलाखेत, कठपुड़िया, कोसी, सिद्धपुर, कुमाड़ क्षेत्र में शराब तस्करी बंद कर दें अन्यथा संगठन उनका विरोध कर कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। आरोप लगाया कि सांसद, मंत्रियों, विधायकों और उनके कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की अनदेखी की है। इसीलिए गैर राजनीतिक एकता संगठन का गठन किया गया है, जो कि किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन करने के बजाय केवल योग्य उम्मीदवार का समर्थन करेगा। समस्याओं का निराकरण न करवाने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का विरोध भी किया गया। मुकेश रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में शीतलाखेत, सल्ला, चंपा, नौला, धामस, खड़किया, स्याहीदेवी, देवलीखान, बडगलरौतेला, सड़का, रैखलधार आदि गांवों के लोग पहुंचे।
एकता संगठन के मुकेश अध्यक्ष और रवि सचिव बने
अल्मोड़ा। एकता संगठन के लिए मुकेश रौतेला अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, रवि वर्मा सचिव, महेंद्र सिंह नेगी उपसचिव, कमलेश सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, जगत सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, कमलेश बिष्ट, धीरज जीना, सुंदर सिंह, रवींद्र रावत, भुवनेश्वर आर्य, जयप्रकाश आर्य, महेंद्र नाथ गोस्वामी सदस्य चुने गए जबकि महिला शाखा के लिए मीना बोनाल अध्यक्ष, सुधा जीना उपाध्यक्ष, रेखा देवी सचिव, सोनिया बिष्ट उपसचिव, युवा इकाई के लिए संदीप रौतेला अध्यक्ष, शैलेंद्र नेगी उपाध्यक्ष, महेश आर्या सचिव, चंदन नेगी उपसचिव, राहुल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।