फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There will be conflict for the problems of farmers: Joshi

 किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष होगा : जोशी

Mon, 18 Mar 2019 11:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 18 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
There will be conflict for the problems of farmers: Joshi
पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव भानु प्रकाश जोशी। - फोटो : अमर उजाला
  उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचे भानु प्रकाश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ता उन्हें वाहनों के काफिले के साथ शहर में लाए। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें किसानों के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही हैं। किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार जताता हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान उपेक्षित हैं। पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाए। कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पर्वतीय क्षेत्र में लावारिस जानवर, जंगली सुअर और बंदर किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं, लेकिन न तो भाजपा की राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार किसानों की सुध ले रही है। किसानों को न्याय दिलाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर तक संगठन की इकाई गठित की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यकर्ता नवनियुक्त किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव भानु जोशी को वाहनों के काफिले के साथ शहर में लाए। स्वागत करने वालों में युकां जिला महासचिव राहुल खोलिया, विपुल कार्की, पवन गोसाई, दिवाकर जोशी, निरंजन तिवारी, अर्पित वर्मा, अमन अंसारी, प्रभाकर जोशी, अजय नेगी, प्रमोद जोशी, गजेंद्र लोहिया, अमन पाठक, संदीप तड़ागी, संजय कठायत, नवीन कनवाल, अजय कुमार, हर्षित बिष्ट, आशीष पंत, लोकेश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed