फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There will be a high level investigation into the cracks on the walls of Quarab: Tamta

क्वारब में दीवारों पर आई दरारों की होगी उच्च स्तरीय जांच : टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
There will be a high level investigation into the cracks on the walls of Quarab: Tamta
अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने क्वारब का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कहा कि कार्य में खराब गुणवत्ता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्वारब में आई दरारों की उच्च स्तरीय कमेटी जांच करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात दिल्ली से अल्मोड़ा आते वक्त केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों के साथ क्वारब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्वारब में चल रहे सुरक्षात्मक दीवारों में बड़ी- बड़ी दरारें आई हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच उच्च स्तरीय तकनीकी समिति से कराकर रिपोर्ट भारत सरकार को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच बाद जो भी निर्णय हो उसे पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करने के भी निर्देश दिए। बुधवार को भी उन्होंने क्वारब का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed