{"_id":"5fd9e9478ebc3e3e7f066293","slug":"there-should-be-a-solution-to-the-problems-of-naini-nyoli-and-harda-villages-almora-news-hld407500422","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं से सीडीओ और मुख्य कृषि अधिकारी को अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं से सीडीओ और मुख्य कृषि अधिकारी को अवगत कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भैंसियाछाना विकासखंड के गांवों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे और मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह से मुलाकात की। समस्याओं को लेकर दोनों अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे।
धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में नैनी, न्योली, हरड़ा के ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे से मुलाकात की। ग्रामीणों ने नैनी से न्योली तक ढ़ाई किलोमीटर मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं होने की समस्या रखी। बताया कि रीठागाढ़ पट्टी के यह गांव नदी के किनारे स्थित हैं।
यहां कृषि, बागवानी, सब्जियों उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। यदि सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तो ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी होगी। सीडीओ ने सड़क पर डामरीकरण को लेकर लोनिवि निर्माण खंड के ईई से फोन पर वार्ता की। ईई ने रोड पर डामरीकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाना का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह से मुलाकात की और कृषि संबंधी समस्याएं रखीं। सीएओ ने क्षेत्र में कृषि मेले का आयोजन करने के साथ ही उन्नत किस्म के बीजों, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, ग्राम प्रधान न्योली रेखा देवी, ग्राम प्रधान हरड़ा नवीन सिंह रावत, ग्राम प्रधान जिंगल दरबान सिंह,जगदीश राम,मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।