फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There is no other donation greater than blood donation

महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने लगाया रक्तदान शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
There is no other donation greater than blood donation
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने यहां कालिका स्टेट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया। उपाध्यक्ष ने स्वयं रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई भी दान नहीं है। एक यूनिट रक्त से एक जरूरतमंद की जान बच सकती है।
विज्ञापन

गोविंद सिंह मेहरा राजकीय अस्पताल से पहुंचे लैब तकनीशियन अजय मेहरा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रक्त एकत्रित किया। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा द्वारा स्वयं भी रक्तदान किया। उनके साथ आए रविंद्र सिंह, नीरज सिंह बिष्ट, जितेश तिवारी, चंदन सिंह जलाल, साईं प्रसाद महापात्रा, मोहित सिंह अधिकारी, ललित सिंह, रोशन सिंह, भास्कर दोसाद, नवीन सिंह, शंकर अधिकारी ,नीरज अधिकारी, विक्रम अधिकारी, सूरज सिंह अधिकारी अत्रि मिश्रा, दीपक करगेती ने भी रक्तदान किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान दिवस का शुभारंभ करते हुए ज्योति शाह ने कहा कि इस अवधारणा को भी तोड़ना चाहिए कि महिलाएं रक्तदान नहीं करतीं, जो महिलाएं शारीरिक रूप से सक्षम हैं वह भी रक्तदान कर सकती हैं। शिविर में गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डा. दीपक शर्मा, लैब टेक्नीशियन अजय मेहरा, कमल और कमल सिंह मेहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed