{"_id":"685aeeff1358bd809c010f9d","slug":"there-are-no-regular-teachers-on-six-posts-studies-are-dependent-on-guest-teachers-almora-news-c-232-1-shld1002-129924-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छह पदों पर नहीं हैं नियमित शिक्षक, अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छह पदों पर नहीं हैं नियमित शिक्षक, अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई
Wed, 25 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीआईसी दूनागिरी में शिक्षकों के छह पद रिक्त हैं। विद्यालय की चहारदीवारी भी नहीं बनी है। विद्यालय की छुट्टी के बाद लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं और विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।
विद्यालय में प्रवक्ताओं के नौ पद सृजित हैं। गणित, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और राजनीति विज्ञान विषयों में नियमित प्रवक्ता नहीं है। नियमित प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिससे विद्यार्थियों का किसी तरह काम चल रहा है। अभिभावक लंबे समय से नियमित प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन ये पद भरे नहीं गए। बजट नहीं मिलने से विद्यालय की चहारदीवारी नहीं बन सकी। विद्यालय की छुट्टी के बाद लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस कर उत्पात मचाते हैं।
प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त
विद्यालय में बीते पांच साल से प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर तैनाती नहीं हुई। नियमित शिक्षकों की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं।