{"_id":"648367e0dc239410120b9ae7","slug":"theater-workshop-in-almora-almora-news-c-8-1-163344-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कार्यशाला में बताईं थिएटर की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कार्यशाला में बताईं थिएटर की बारीकियां
Fri, 09 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एनटीडी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दर्पण समिति की ओर से एनटीडी स्थित कार्यालय में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन थिएटर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक मैंडोला ने लेखन, उच्चारण, संवाद, थिएटर की बारीकियां बताईं। निदेशक विभु कृष्णा ने कहा कि बदलते दौर में युवाओं को प्रकृति, संस्कृति और अभिव्यक्ति के सामंजस्य को समझना जरूरी है। इसीलिए इस तरह की कार्यशाला जरूरी है। उन्होंने सभी इच्छुक लोगों से कार्यशाला में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर विप्लव कृष्णा, धीरेंद्र रावत, महेंद्र बिष्ट, अमित, योगेश, दीपक, कोमल, अंकिता, गौरव, कविता, पवन, प्रीति, सुहाना आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने बनाई सुंदर रंगोली
अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय में जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में सुंदर रंगोली बनाई जिसमें जी-20 देशों के झंडे उकेरे गए। प्रभारी प्राचार्य बी.राम ने बताया की विद्यालय में एक से 15 जून तक जी-20 के तहत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इनमें गौरव जैन, शिल्पा जोशी, शालिनी जोशी आदि शामिल रहे।
ऑनलाइन कार्यशाला में जी-20 पर चर्चा
बागेश्वर। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावकों और प्रबुद्धजनों ने कार्यशाला में शिरकत की।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला का केवी के प्रभारी प्राचार्य राजीव पाठक ने शुभारंभ किया। वक्ताओं ने भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए अपने विचार रखते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से विश्व के बड़े देशों को भारत की क्षमता और मजबूती को जानने का मौका मिलेगा और वैश्विक स्तर पर देश की धाक बढ़ेगी। कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से आम आदमी तक सम्मेलन की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर कुसुमलता नेगी, निधि शर्मा, भरत, अर्चना आदि मौजूद रहे।