फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The zero balance account, to be spent on the Rs 500

खाता जीरो बैलेंस का, पर खर्च हो 500 रुपए

Mon, 26 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The zero balance account, to be spent on the Rs 500
इस स्थान पर पुल है प्रस्तावित - फोटो : अमर उजाला
 ऐना-भिटारकोट-जाख मोटर मार्ग पर पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को इस मोटर मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जीरो बैलेंस खाता खोलने के लिए बैंक पहुंचने तक एक ग्रामीण को पांच सौ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। अधूरी सड़क के कारण ग्रामीण पलायन करने को विवश हैं। पिछले छह सालों में भिटारकोट गांव से ही 40 परिवार पलायन कर चुुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन उसके बाद शक्ल तक नहीं दिखाते।
विज्ञापन



तहसील के सुदूरवर्ती क्षेत्र भिटारकोट, कुलसीबी, बगथल, नैड़ी, बूंगा, भाड़ी, जाख सहित आठ गांवों को जोड़ने के लिए 2011 में ऐना-भिटारकोट-जाख 20 किमी सड़क को मंजूरी मिली। ऐना से लेकर भिटारकाट आठ किमी सड़क एक साल के भीतर कट चुकी थी, लेकिन भाड़ी के पास मल्यालनदी के ऊपर पुल नहीं बनने के कारण इस मोटर मार्ग का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पुल नहीं बनने से मोटर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों को आज भी आठ से 10 किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क का लाभ नहीं मिलने के कारण इन गांवों से पलायन हो रहा है। इस क्षेत्र में बैंक की शाखाएं नहीं हैं। यदि किसी ग्रामीण ने जीरो बैलेंस का खाता खोलना है तो उसे 20 किमी दूर मजखाली आना पड़ता है। जिसमें उसे 500 रुपए खर्चने पड़ते हैं। ग्रामीण गोविंद सिंह नेगी का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं, 200 मवासे वाले भिटारकोट गांव से ही 40 से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं, पर्वतीय क्षेत्र के विकास का नारा देने वाले जनप्रतिनिधियों को जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed