फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The young man who killed the girl by entering the house in Someshwar also died

सोमेश्वर में घर में घुसकर युवती की हत्या करने वाले युवक की भी मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man who killed the girl by entering the house in Someshwar also died
सोमेश्वर /अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र में घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी ढौनीगाड़ निवासी युवक (24) की भी मौत हो गई है। युवती की हत्या के बाद युवक ने भी जहर खा लिया था। कौसानी से उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ सोमेश्वर थाने में धारा 302 में मामला दर्ज कराया है। मामले की विवेचना सोमेश्वर के थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) की बृहस्पतिवार को ढौनीगाड़ निवासी दीपक सिंह भंडारी ने हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक स्कूटी से फरार हो गया। कांटली के पास उसने स्कूटी खड़ी की और स्कूटी से कुछ दूरी पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बेसुध हो गया। लोगों ने उसे कौसानी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे बृहस्पतिवार देर रात कौसानी से बैजनाथ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन
विज्ञापन

रास्ते में है उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की विवेचना सोमेश्वर के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट करेंगे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मौत से पूर्व डॉक्टरों को दिए गए आरोपी के बयान (यदि दिए हों) या कोई वीडियोग्राफी हुई हो आदि सभी पहलुओं की विवेचना की जाएगी।
उन्होंने कहा चूंकि आरोपी दीपक सिंह भंडारी की मौत हो चुकी है। विवेचना पूरी होने के बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed