फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The young generation is taking the culture to the world in a new form: Modi

युवा पीढ़ी संस्कृति को नए रूप में विश्व तक पहुंचा रही है : मोदी

Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young generation is taking the culture to the world in a new form: Modi
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। बूथ संख्या 127 जीआईसी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में टीवी पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में होने वाले आयोजनों की जानकारी देते हुए जनता से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत का उत्सव नहीं, राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का पर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने अंबिकापुर में चल रहे प्लास्टिक लो खाना पाओ अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और सेवा का अभिनव मॉडल बताया। उन्होंने संस्कृत भाषा की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी संस्कृति को नए रूप में विश्व तक पहुंचा रही है। आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्होंने छठ महापर्व की लोक-आस्था, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की सराहना की।
विज्ञापन

कोरापुट कॉफी की सफलता को “वोकल फॉर लोकल” का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए पीएम मोदी ने किसानों को सलाम किया। सीमा सुरक्षा बल और सीआरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों के पराक्रम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों को देश की शान बताया। वहां ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कुमाऊं संयोजक कैलाश गिरी, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी , जिला आईटी संयोजक गोविंद मेटला, ओबीसी जिला महामंत्री रोहित वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed