फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The warehouse will soon Dnyan gas cylinder delivery

जल्द होगी दन्यां गोदाम से गैस सिलेंडर डिलीवरी

Thu, 14 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

भनोली तहसील के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब अल्मोड़ा गैस एजेंसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही दन्यां में तैयार गैस गोदाम से सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दन्यां में गैस कार्यालय स्थापित कर कार्मिकों की भी तैनाती कर दी है।

विज्ञापन



भनोली तहसील के दन्यां, ध्याड़ी, भनोली, धौलादेवी, पनुवानौला, जागेश्वर, नैनी समेत अन्य क्षेत्रों के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को  इंडेन गैस की जिला मुख्यालय स्थित अल्मोड़ा गैस एजेंसी सिलेडरों की आपूर्ति करती थी। इन क्षेत्रों में महीने में एक बार ही गैस का ट्रक पहुंचता है।
विज्ञापन


कई बार महीनों तक सिलेंडरों की सप्लाई ही नहीं होती है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने करीब सात साल पहले 2009 में दन्यां म आवासीय भवन और गैस गोदाम मंजूर किया था। लंबे समय तक गोदाम का काम लटका रहा। 2012 में सरकार ने के इसके लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था अब कुमाऊं मंडल विकास निगम ने गोदाम और भवन तैयार कर लिया है। गोदाम में एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण के लिए आवश्यक विस्फोटक लाइसेंस भी मिल गया है। अब दन्यां गैस गोदाम के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।



कुमाऊं मंडल के प्रबंधक निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि गैस गोदाम के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करर ली गई हैं। गैस एजेंसी और गोदाम के लिए  केएमवीएन ने दन्यां में कार्यालय स्थापित कर कर्मचारी भी तैनात कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह के भीतर दन्यां गैस गोदाम काम करने लगेगा। दन्यां में एजेंसी शुरु होने पर गैस उपभोक्ताओं को अब अल्मोड़ा कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed