फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The villages of the Pindar Valley are still covered in snow, the beauty of the peaks is enhanced by the sun.

Almora News: पिंडर घाटी के गांव अब भी बर्फ से लकदक, धूप में निखर रहा चोटियों का सौंदर्य

Sun, 25 Jan 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The villages of the Pindar Valley are still covered in snow, the beauty of the peaks is enhanced by the sun.
निचले इलाकों में सर्द हवाओं ने किया ठंड में इजाफा
विज्ञापन

बागेश्वर। बारिश और बर्फबारी के बाद जिले में ठंड बढ़ गई है। कपकोट की पिंडर घाटी अब भी बर्फ से लकदक है। घरों से लेकर पहाड़ों की चोटियों तक बर्फ जमा है। धूप खिलने के बाद प्रकृति का सौंदर्य काफी लुभावना हो रहा है। हालांकि क्षेत्रवासियों को बर्फबारी के बाद दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
पिंडर घाटी के खाती, वाछम, जातोली, धूर, बदियाकोट, विनायक, बोरबलड़ा, कुंवारी आदि गांवों में जमकर हिमपात हुआ था। इन गांवों में अब भी बर्फ जमा होने से पशुपालकों की दिक्कत बढ़ गई है। खेतों से लेकर पेड़-पौधों तक बिछी बर्फ की चादर से पशुपालकाें को चारा आदि जुटाने में परेशानी हो रही है। भेड़-बकरी पालक अधिक परेशान हैं। कर्मी, जातोली आदि गांवों में नलों से सुबह के समय पानी जमने की परेशानी भी आ रही है। धूप निकलने के बाद समस्या दूर हो जाती है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन



बंद सड़कों पर भी तीसरे दिन सुचारु हुआ यातायात
बर्फ जमा होने से सरयू और पिंडर घाटी की सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। शनिवार को पूरे दिन सड़कों से बर्फ हटाने का काम चलता रहा। बावजूद इसके चार सड़कों पर यातायात सुचारु नहीं हो सका था। रविवार को वाछम-खाती, सूपी-झूनी, बोरबलड़ा-बदियाकाेट और रिखाड़ी-वाछम सड़क से बर्फ हटाने का काम चलता रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि देर शाम तक सड़कों को खोलने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 गांवों की बिजली तीसरे दिन हुई बहाल
बागेश्वर। जिले के घिंघारूतोला, कमेड़ीदेवी और गरुड़ क्षेत्र के अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति तीसरे दिन बहाल हो सकी। घिंघारूतोला, खुनौली, भतौड़ा, पैसिया आदि के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर को एक बजे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि रात को भी लाइनों की मरम्मत का काम चलता रहा। फिलहाल जिले के सभी गांवों की आपूर्ति सुचारु करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed