फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The villagers spent the night in the cold without power

ग्रामीणों ने ठंड में बिना बिजली के रात काटी

Sun, 08 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 08 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बर्फबारी की वजह से बिजली के पोल उखड़ने और तार टूटने से जिले के कई हिस्सों में शनिवार रात बिजली गुल रही। रविवार को सुबह मौसम खुलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कुछ जगह पर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है जबकि शीतलाखेत क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम ने करीब चार लाख के नुकसान का आंकलन किया है। 


शनिवार को जागेश्वर, पनुवानौला, धौलछीना, स्याही देवी आदि जगहों पर हुई बारिश,  बर्फबारी और तेज हवा से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। खासकर धौलादेवी ब्लाक के दन्या, लमगड़ा में शहरफाटक, हवालबाग में स्याही देवी, खूंट, धामस और शीतला खेत में कई जगह पोल और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने ठिठुरन भरी रात अंधेरे के बिताई। अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि बर्फबारी से अधिकांश हिस्सों में बिजली के पोल गिरने, तार टूटने की सूचना मिली।  रात को बर्फबारी और बारिश होने के कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। रविवार को दिन में दन्या, शहरफाटक, स्याही देवी, खूंट-धामस आदि जगहों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से अलर्ट मिलने से सभी कर्मचारियों को मौके पर तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन



रविवार को विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त बिजली के पोलों और तारों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। जबकि शीतलाखेत में रविवार को सायं तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से करीब चार लाख रुपए तक का नुक
विज्ञापन
विज्ञापन

सान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed