फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The villagers of Sikundra surrounded the assembly vice president

सिकुड़ा के ग्रामीणों ने विधानसभा उपाध्यक्ष को घेरा

Mon, 16 Oct 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Sikundra surrounded the assembly vice president
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का घेराव करते सिकुड़ा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गांधी पार्क में फड़का-सिमकुकुड़ी के ग्रामीण धरने पर बैठे। उधर, सिकुड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने तल्ला चीनाखान स्थित आवास पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का घेराव किया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


सिकुड़ा के ग्रामीण सुबह नौ बजे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे और उनका घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह पालिका में शामिल नहीं होना चाहते। बिना ग्रामीणों की राय लिए गांवों को पालिका में शामिल नहीं किया जाए। घेराव करने वालों में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने ग्रामीणों की मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इससे बाद घेराव समाप्त किया। 
विज्ञापन

उधर फड़का-सिमकुकुड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द गांवों को पालिका में शामिल करने का फैसला वापस नहीं लिया तो सरकार और पालिका का पुतला दहन कर चक्काजाम किया जाएगा। धरने पर ग्राम प्रधान मंजू कनवाल, गंगा नेगी, जीवंती कनवाल, उमा सलाल, पंकज कनवाल, हंसी कनवाल,पूरन कनवाल, पूनम नेगी, हेमा जीना, मोहन सिंह कनवाल, सूरज सिराड़ी, हरीश कनवाल, नवीन बिष्ट, योगी सुंदर नाथ, अंबी राम, हेमंत बिष्ट, हर्ष नवाल, चंदन रावत, मीरा देवी, रंजना टम्टा, भुवन बिष्ट, जगत कनवाल, वीरेंद्र आर्या आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed