{"_id":"58af259d4f1c1b8716b24491","slug":"the-village-reached-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौड़ा गांव पहुंची जंगल की आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौड़ा गांव पहुंची जंगल की आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुलड़िया क्रय केंद्र पर गन्ना से भरे ट्रक में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगल की आग गुरुवार की दोपहर यहां ताड़ीखेत के तौड़ा गांव की आबादी तक जा पहुंची। घटना में ग्रामीणों के 10 घास के लूटे राख हो गए। भयानक लपटों ने एक पुराने खाली मकान को भी जद में ले लिया। ग्रामीणों, अग्निशमन और वन कर्मियों की मशक्कत से बमुश्किल आग काबू में आ सकी।
विज्ञापन
ताड़ीखेत के तौड़ा गांव में अपराह्न जंगल की आग अचानक आबादी तक आ पहुंची। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। जिसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ हो पाता इससे पहले ही आग की लपटों ने हरीश राम के पुराने बंद भवन को अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन
दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि भवन स्वामी परिवार सहित काशीपुर में रहते हैं। घटना में गिरीश चंद्र के छह, मोहन राम के तीन, मदन राम का एक घास का लूटा जल गया। सूचना के बाद रानीखेत से अग्निशमन दल, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गांव सड़क से एक किमी दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड का वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
हालांकि फायर कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। वन कर्मी और ग्रामीण मुस्तैदी से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन घास के लूटे और मकान को नहीं बचा पाए। इधर रेंजर उमेश पांडे ने बताया कि आग नाप जंगल में लगी थी, हवा के चलते वह आबादी तक पहुंच गई।