{"_id":"84b0e39d5587df437f723dd655321f34","slug":"the-two-students-from-ninth-to-12th-student-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के दो छात्रों ने नौवीं के छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के दो छात्रों ने नौवीं के छात्र को पीटा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़ के इंटर के दो छात्रों ने कक्षा नौ के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। घायल छात्र को पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां से उसे दिल्ली ले जाया गया है। घायल छात्र के पिता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दोषी छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। छात्रों के बीच मारपीट की घटना दो दिन पूर्व की है।
विज्ञापन
16 सितंबर को कक्षा 12 के दो छात्रों और कक्षा नौ के छात्र पंकज कुमार के बीच विवाद हो गया। दोनों ने पंकज की पिटाई कर दी। इनसे बचने के लिए पंकज घर की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
पर इन दोनों छात्रों ने पंकज का पीछा कर स्कूल परिसर के बाहर भी उसकी पिटाई की और लाठी से सिर पर गंभीर प्रहार कर दिया, जिससे पंकज बेहोश हो गया।
परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। हालत नहीं सुधरने पर उसे रात 11 बजे 108 एंबुलेंस से जिला मुख्यालय उपचार के लिए लाए। हालत नहीं सुधरने पर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
घायल छात्र के पिता देव राम ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषी दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
देव राम का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता है। पुत्र का इलाज कराने में असमर्थ है। उन्होंने आर्थिक सहायता भी दिलाने की मांग की है।
इधर स्कूल के प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना स्कूल परिसर से बाहर हुई है। उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।