{"_id":"57867b574f1c1b1b4313df3c","slug":"the-trees-will-be-planted-at-the-knowledge-kakdigat","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकड़ीघाट में कल लगाया जाएगा ज्ञान वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकड़ीघाट में कल लगाया जाएगा ज्ञान वृक्ष
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकड़ीघाट के निकट सूख चुके पीपल वृक्ष का प्रतिरूप ज्ञान वृक्ष 15 जुलाई को समारोह के साथ रोपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वीपीकेएस के निदेशक अरुणव पटनायक ने दोपहर 12:30 बजे से होने वाले समारोह में सभी लोगों से पहुंचने का आग्रह किया है।
मालूम हो कि काकड़ीघाट स्थित पीपल वृक्ष के नीचे 1890 में स्वामी विवेकानंद को ज्ञान प्राप्ति हुई थी। यह पवित्र पेड़ कुछ समय पहले सूख गया है। इसके सूखने से पहले ही विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान और पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय, सीएएफआरआई के वैज्ञानिकों ने मूलवृक्ष के क्लोन बनाए हैं।
इसी क्लोन से तैयार पौधे को ही अब ज्ञान वृक्ष के तौर पर काकड़ीघाट में लगाया जा रहा है। वीपीकेएस निदेशक डा. अरुणव पटनायक ने बताया कि सूख चुके वृक्ष के स्थान पर क्लोन से तैयार स्वामी विवेकानंद ज्ञानवृक्ष (पौध) लगाने का समारोह आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है।