फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The transaction was closed for four hours in SBI

एसबीआई में चार घंटे ठप रहा ट्रांजेक्शन

Wed, 07 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The transaction was closed for four hours in SBI
पानीपत - फोटो : पानीपत

अल्मोड़ा।  नगर के बैंक और एटीएम में लोगों की कतार अभी भी लगी हुई है। पेंशनर और वेतन के लिए पहुंचे लोग अपनी बारी के इंतजार में सुबह से लाइन में लगे रहे।  एसबीआई बैंक में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण मंगलवार दोपहर दो बजे तक बैंक में  कैश ट्रांजेक्शन का काम नहीं हो सका। जिससे लोगों को करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


 माह के शुरुआती दिनों में वेतन और पेंशन लेने वालों की भीड़ अभी भी बैंकों में लगातार आ रही है। मंगलवार को अचानक कनेक्टिविटी गायब होने से जहां बैंक कर्मचारी परेशान  रहे वहीं बैंक में पहुंचे लोगों को भी भारी निराशा का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक लोग बैंकों में कनेक्टिविटी के इंतजार में रहे। इस दौरान पास बुक एंट्री का काम ही हो सका। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि मुंबई  स्थित हेड कार्यालय से कनेक्टिविटी की समस्या के कारण कैश ट्रांजेक्शन का  काम नहीं हो पाया। दोपहर दो बजे के करीब कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो सकी, तब जाकर बैंक कर्मियों के साथ ही खाताधारकों ने राहत की सांस ली।  इधर एटीएम में भी लोगों के आने का क्रम लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed