फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The tourist season on the head, sanitation desecrated

पर्यटन सीजन सिर पर, सफाई व्यवस्था बदहाल

Sun, 27 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The tourist season on the head, sanitation desecrated
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन नगर की स्वच्छता व्यवस्था अभी भी बदहाल बनी हुई है। रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर घिंघारीखाल पर छावनी परिषद का ट्रंचिंग ग्राउंड ही बदहाल है। यहां-वहां कूड़ा बिखरा रहता है। अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले पर्यटकों को सबसे पहले इसी कूड़े के दर्शन होते हैं। छावनी परिषद ने अभी तक वहां इंसीनेटर की सुविधा तक मुहैया नहीं कराई है। 
अल्मोड़ा की तरफ से नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को घिंघारीखाल पर बेतरतीब ढंग से बिखरे कूड़े के दर्शन होते हैं। छावनी परिषद द्वारा यहां नगर का कूड़ा फेंका जाता है, लेकिन इसके निस्तारण के खास उपाय नहीं किए गए हैं। अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है, लेकिन इसके लिए तैयारियां पर्याप्त नहीं की गई हैं।
विज्ञापन


नगर को जोड़ने वाले मोटर मार्गों की हालत ठीक नहीं है। सार्वजनिक शौचालय बदहाल पड़े हैं। खुली नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। रानीखेत-चौबटिया पैदल मार्ग बदहाल पड़ा है। पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है। मनोरंजन के साधन भी विकसित नहीं किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन सीजन के मद्देनजर नगर में साफ सफाई के लिए अभियान चलाने की सहमति सिविल एरिया की बैठक में बनी है। छावनी परिषद को भी इस क्षेत्र में तत्परता से कार्य करना चाहिए। 

- मोहन नेगी, उपाध्यक्ष, छावनी परिषद। 


दो साल पूर्व कूड़े के निस्तारण के लिए 30 लाख की लागत से इंसीनेटर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि पॉलिथीन कूड़े को गलाने के लिए कंपोस्टिंग सेट लग चुका है। ट्रंचिंग ग्राउंड की सफाई के लिए निविदाएं भी लगा दी गई हैं। पार्कों का सुंदरीकरण और बाजार की नालियों को पानी से साफ करने का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। 
- पीएस फर्त्याल, स्वच्छता अधीक्षक कैंट बोर्ड रानीखेत।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed