फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The tourist season on the head, not improved the condition of roads

पर्यटन सीजन सिर पर, नहीं सुधरी सड़कों की हालत

Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The tourist season on the head, not improved the condition of roads

मार्च से पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन नगर की आंतरिक सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। मुख्य सड़क के अलावा आबकारी-मुक्तिधाम मार्ग और ठंडी सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों के लिए भी मुसीबत बने हुए हैं।

विज्ञापन


 छावनी परिषद के जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन के नुमाइंदे भी इन्हीं क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों से होकर गुजरते हैं, लेकिन उन्हें भी मार्ग पर बने एक से डेढ़ फीट के गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं। नगर की मुख्य सड़क पर तीन साल पहले हॉटमिक्स हुआ था, लेकिन यह हॉटमिक्स छह माह भी नहीं टिक पाया।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, रंगोली हाल, रोडवेज बस स्टेशन पर गड्ढों ने वाहन चालकों की नाक में दम कर रखा है। छावनी परिषद कार्यालय के ठीक सामने ठंडी रोड भी गड्ढों से जूझ रही है। सबसे अधिक खस्ताहालत आबकारी-मुक्तिधाम मोटर मार्ग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लंबे समय से मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के बावजूद सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। यहां एक फीट के बड़े-बड़े गड्ढों पर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो गए हैं। पर्यटक शाम के वक्त इन्हीं इलाकों में घूमने निकलते हैं।


बीमार सड़कों को देखकर वह भी कड़वे अनुभव लेकर लौट जाते हैं। सभासद मोहन नेगी ने कहा कि पर्यटन सीजन में भी सड़कों की दशा नहीं सुधारना दुर्भाग्यपूर्ण है। छावनी परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  ग्रीष्मकालीन सत्र में सभी मोटर मार्गों का जीर्णोद्धार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed