{"_id":"589cad484f1c1bc15537b277","slug":"the-thieves-broke-the-locks-of-four-houses-in-the-village-arjunrath","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने अर्जुनराठ गांव में चार घरों के ताले तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने अर्जुनराठ गांव में चार घरों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चारों ने गत रात तहसील क्षेत्र के अर्जुनराठ गांव में चार घरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने कमरों में रखा सामान बिखेर दिया। एक घर की अलमारी तोड़कर उसमें रखे आठ सौ रुपए चुरा ले गए। चोरी की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
अर्जुन राठ गांव में जानकी बोरा का परिवार रहता है। रात में जानकी बोरा और उनके तीन बच्चे सोए हुए थे। चारों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ डाला और अलमारी में रखे आठ सौ रुपए की नगदी चुरा ले गए और कमरे में रखा सामान बिखेर गए। बगल में उनके जेठ महेश बोरा का मकान है। महेश बोरा सेना में कार्यरत हैं। उनका परिवार बाहर रहता है। उनके घर पर कोई नहीं था। चोरों ने उनके घर के भी ताले तोड़कर भीतर रखा सामान बिखरा दिया। उनके घर में रखी अलमारी भी तोड़कर सामान बिखरा दिया। उनके घर से क्या सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
चोरों ने भुवन सिंह बोरा और दीवान सिंह बोरा के घरों के ताले भी तोड़ दिए। भुवन सिंह पास ही दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि दीवान सिंह बोरा का परिवार अल्मोड़ा में रहता है। प्रभावितों ने चोरी की घटना की प्राथमिकी सोमेश्वर थाने में दी है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन