{"_id":"68925bad8278f0b1a30ad06b","slug":"the-teenager-was-suffering-from-stomach-pain-when-she-was-examined-she-turned-out-to-be-pregnant-almora-news-c-8-hld1003-612404-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेट दर्द से थी पीड़ित, जांच कराई तो गर्भवती निकली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेट दर्द से थी पीड़ित, जांच कराई तो गर्भवती निकली किशोरी
Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नैनीताल जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी अल्ट्रासाउंड जांच में आठ माह से अधिक समय की गर्भवती निकली। 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने गांव के ही रिश्ते के दो भाइयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा ने लोकलाज के डर से परिजनों को यह बात नहीं बताई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की बेस अस्पताल में डिलीवरी हो गई है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले की विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस को भेज दी है। संवाद
कोट
छात्रा के गर्भवती होने का मामला जैसे ही संज्ञान में आया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के गांव के ही दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस करेगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।