{"_id":"455ad2924146ddbd39bcfabdce042c30","slug":"the-team-demolition-indecency-violation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ढहाने गई टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ढहाने गई टीम से अभद्रता
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जौहरी बाजार में बगैर अनुमति के चल रहे निमार्ण कार्य को पालिका कर्मियों ने ढहा दिया। इस दौरान निमार्णकर्ता, व्यापारियों और पालिका कर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मामला शांत कराया। पालिका कर्मियों और निर्माणकर्ता, व्यापार मंडल ने इस मामले को लेकर थाने में अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पालिका टीम के साथ अभद्रता करने से गुस्साए पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार से सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठप करने का ऐलान कर दिया है।
पालिका कर्मियों की सूचना पर कोतवाल संजय गर्ब्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल शांत कराया। गुस्साए पालिका कर्मी कार्यालय लौट आए। उन्होंने बैठक कर साथी कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता पर नाराजगी जताई और पालिका गेट पर नारेबाजी की। पालिका के जेई उमेश अवस्थी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाद में पालिका में हुई बैठक में स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ और निकाय कर्मचारी संघ ने घटना की निंदा कर काम का बहिष्कार शुरू कर दिया है। ऐलान किया कि दोषी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 23 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे बाद सफाई व्यवस्था ठप करेंगे और रात में स्ट्रीट भी नहीं जलाएंगे।
विज्ञापन
उधर निर्माणकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह निजी परिसर में काम करा रहा था। पालिका के अमीन बुद्धि बल्लभ पांडे और जेई उमेश अवस्थी ने बगैर पूर्व सूचना के निर्माण ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर निर्माणकर्ता व्यवसायी के समर्थन में नगर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हुआ भी था तो ध्वस्त करने से पहले पालिका ने नोटिस देना था।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी पुलिस को पालिका कर्मियों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान थाना परिसर के बाहर उन्होंने नारेबाजी भी की। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि इस मामले में तीनों शिकायती पत्रों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जौहरी बाजार निवासी अमित साह द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को बुधवार की सुबह दस बजे पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पालिका कर्मियों का आरोप है कि निर्माणकर्ता ने अपने साथियों के साथ कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। अतिक्रमण हटाने गई टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी पालिका कार्यालय में दी। इसके बाद पालिका के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों में तीखी झड़प हो गई।