{"_id":"6a270bdb8487dc05940c5cc5","slug":"the-system-finally-woke-up-when-the-life-of-panchuras-bhaguli-was-in-grave-danger-almora-news-c-232-1-alm1019-144541-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पणचुरा की भागुली की जान पर बन आई तो जागा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पणचुरा की भागुली की जान पर बन आई तो जागा सिस्टम
Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के पणचुरा गांव की 75 वर्षीय भागुली देवी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी और जान जोखिम में पड़ने के बाद सिस्टम में हलचल हुई है। सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर जाख से पणचुरा मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में खुली बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई है।
बता दें कि सड़क सुविधा के अभाव में बीते रविवार को पणचुरा गांव की 75 वर्षीय भागुली देवी की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों को उन्हें चारपाई के सहारे लगभग तीन किलोमीटर लंबे दुर्गम पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा था। खराब रास्ते के कारण उन्हें सड़क तक पहुंचाने में करीब दो घंटे का समय लग गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की जा रही है लेकिन कुछ ग्रामीणों की आपत्तियों के चलते अब तक सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।
सोमवार को सल्ट उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट के निर्देश पर बैठक हुई। इसमें पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना), ग्रामीण निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को प्रस्तावित मोटर मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनकी राय ली गई।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर जाख से पणचुरा मोटर मार्ग के समरेखण (अलाइनमेंट) से प्रभावित सभी ग्रामीणों की सहमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) एकत्र कर पीएमजीएसवाई कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में राजस्व विभाग से उपनिरीक्षक इकरार अंसारी, पीएमजीएसवाई से सहायक अभियंता आशीष बैथवाल, ग्रामीण निर्माण विभाग से सुधांशु बिजलवाल, जिला पंचायत सदस्य हर्ष नेगी उर्फ (हंसा नेगी), महेश शंकर, राहुल रावत, जगत सिंह, भुवन सिंह, भोपाल रावत, श्याम रावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।