{"_id":"66ce267e853e99ce7907dd14","slug":"the-surge-in-panyali-gadhere-put-brakes-on-the-speed-of-vehicles-almora-news-c-232-1-alm1002-116400-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पन्याली गधेरे में आए उफान ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पन्याली गधेरे में आए उफान ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर- मरचूला एनएच पर पन्याली गधेरा में आए उफान के चलते फंसे वाहन। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के चलते कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले रामनगर- मरचूला एनएच स्थित पन्याली गधेरा एक बार फिर उफान पर आ गया। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों को आवाजाही कर रहे यात्री जाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों और वाहन की लंबी कतारें लगी रही।
मंगलवार को लगातार बारिश से पन्याली गधेरा में आए उफान से मौलेखाल, डोटियाल, सराईखेत और भिकियासैंण क्षेत्रों को आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। गधेरे का बहाव इतना तेज था कि वाहन चालक सड़क पार करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी रही। यात्री डेढ़ घंटे तक गधेरे का उफान कम होने का इंतजार करते रहे। किसी तरह पानी का बहाव कम होने से भारी वाहन अपने गंतव्य को रवाना हुए, लेकिन छोटे वाहन चालकों को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। देर शाम बारिश होने पर गधेरे में फिर से उफान पर आ गया। इसे वहां यातायात पूरी तरह ठप हो गया।