फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The students were off campus

छात्रों ने एसएसजे परिसर बंद कराया

Wed, 05 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 05 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

 छात्रसंघ चुनाव की तिथि में परिवर्तन की मांग को लेकर एसएसजे परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत का घेराव किया।  कहा कि कई कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की अंक तालिका अभी नहीं पहुंची है और सेना भर्ती तिथि भी निकट है। ऐसी स्थिति में कई छात्र छात्रसंघ चुनाव में भागीदारी करने से वंचित रह जाएंगे। आक्रोशित छात्रों ने बाद में परिसर भी बंद करा दिया और जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल, महासचिव ललित सतवाल समेत पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत से छात्रसंघ चुनाव की तिथि बदलने की मांग की। छात्रसंघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज सिंह मेहरा ने आरोप लगाया कि परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना ही चुनाव की तिथि घोषित कर दी। जबकि चुनाव तिथियों के बीच में ही सेना में भर्ती भी है और अधिकांश छात्र सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। इससे सैकड़ों छात्र मतदान से वंचित हो जाएंगे। यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


छात्रों ने विभिन्न संकायों की अंक तालिकाओं को भी मंगाने की मांग की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण के चुनाव तिथि नहीं बदले जाने की बात कहने पर छात्र बिफर पड़े और डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में नाराज छात्रों ने परिसर भी बंद करा दिया। मालूम हो कि एसएसजे परिसर में 13 अक्तूबर को नामांकन, 14 अक्तूबर को आमसभा और 15 अक्तूबर को मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय वाणी, कृष्णा रावत, निर्मल रावत, धर्मेंद्र कुमार, जय रावत, प्रदीप जोशी आदि शामिल थे। इधर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की घोषणा छात्र नेताओं और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक के बाद की गई है। अब इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed