फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The students said, the accused got their punishment

छात्राएं बोली दरिंदों को उनके किए की सजा मिल गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
The students said, the accused got their punishment
हैदराबाद कांड के दरिदों के मुठभेड़ में मारे जाने पर खुशी जताती एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्राए? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हैदराबाद में चिकित्सक के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपियों के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने से आम लोग और खास तौर पर महिलाएं काफी खुश हैं। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसएसजे परिसर की छात्राओं ने कहा कि दरिंदों को उनके किए की सजा मिल गई है। उन्होंने दिल्ली में सात साल पहले हुए निर्भया कांड के दोषियों को भी तुरंत फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही दरिंदगों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली तो लोगों ने इसका खुलकर स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि दरिंदगी करने वालों का यही हश्र होना था। एसएसजे परिसर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं ने भी दरिंदगों के मारे जाने पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह का घृणित अपराध करने वालों का यही हश्र होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर को जलाकर मारने वाले चारों अपराधी पुलिस को धोखा देकर भागने का प्रयास कर रहे थे ऐसे में पुलिस के पास उन्हें मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। छात्राओं ने यह भी कहा कि न्याय व्यवस्था और कानून में बदलाव करने की जरूरत है और ऐसे मामलों में अपराधियों को न्यायालयों से तुरंत फांसी की सजा मिल जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि दिल्ली में हुए निर्भया कांड के दोषियों को सात साल बाद भी फांसी पर नहीं लटकाया गया है। जिससे निर्भया के परिवारजनों के साथ ही सभी महिलाओं में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed