फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The students calmed down after being assured of staff deployment.

Almora News: कर्मचारियों की तैनाती का आश्वासन मिलने पर शांत हुए छात्र

Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The students calmed down after being assured of staff deployment.
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से समर्थ पोर्टल संचालित करने के लिए जल्द कर्मचारियों की तैनाती किए जाने का आश्वासन मिलने पर अपना प्रदर्शन स्थगित किया। बृहस्पतिवार को छात्रों ने अल्मोड़ा परिसर के कंप्यूटर विभाग से संचालित समर्थ पोर्टल संचालन के लिए कर्मियों की भर्ती करने की मांग पर विभाग में ताले जड़ दिए थे। आक्रोशित छात्रों ने विवि प्रशासन पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। एबीवीपी छात्र नेता रोहित कुमल्टा ने बताया कि विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने छात्राें को जल्द समर्थ पोर्टल संचालित करने के लिए दो कर्मियों की भर्ती करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। विभाग में लगे ताले खुलने के बाद शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के अंकतालिकाओं से जुड़े मामले और सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed