{"_id":"5852de974f1c1b0c7164998e","slug":"the-students-began-the-relay-hunger-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के छात्रों द्वारा पीजी की कक्षाएं शुरू करने, भवन के अटके कार्य को शुरू कर पूरा करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर स्टाफ की तैनाती करने समेत कई मांगों को लेकर छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन दो छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे। छात्रों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार व सचिव मयंक कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में उपाध्यक्ष ममता रावत, पूजा मठपाल, अंजू नेगी, लक्ष्य अग्रवाल, सुनीता, रेनु व नवीन आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक नेगी, राजेंद्र कांडपाल, वीरेंद्र कठायत, कुबेर सिंह कठायत, गगन कैड़ा, राजेंद्र कैड़ा, दिगंबर नेगी, शंकर कुमार, जीवन कन्याल आदि भी आंदोलन के समर्थन को पहुंचे। छात्रों की मुख्य मांगों में महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने के साथ ही एमए में कमसे कम चार विषयों की स्वीकृति, रुके पड़े भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र शुरू करते हुए महाविद्यालय को नए भवन में स्थानान्तरित करने, बीए में अंग्रेजी प्रवक्ता व अन्य रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति आदि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन