फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The strike of the grain sellers is over

Almora News: गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल खत्म

Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The strike of the grain sellers is over
सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ बैठक करतीं पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे। संवाद
अल्मोड़ा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 12 दिन से चली आ रही हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। पूर्ति विभाग ने उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर उनकी हड़ताल खत्म कराई है। अब उन्होंने राशन बांटकर उपभोक्ताओं का राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेता बिलों का भुगतान करने, राशन दुकान तक पहुंचाने सहित कई मांगों को लेकर बीते एक मई से हड़ताल पर थे। उनके हड़ताल पर जाने से सरकारी राशन नहीं बंट रहा था, जिसकी मार उपभोक्ताओं को सहनी पड़ रही थी। पूर्ति विभाग ने उन्हें मांगों पर जल्द गौर करने का आश्वासन देकर उनकी हड़ताल खत्म कराई है। शुक्रवार को पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने उनके स्तर की समस्याओं का जल्द समाधान करने और सचिव स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करने का लिखित आश्वासन दिया। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा पूर्ति अधिकारी से लिखित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म की है। जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने कहा उनकी मांगों का जल्द समाधान करने का प्रयास होगा। बैठक में संघ के जिला महामंत्री केसर सिंह खनी, दिनेश गोयल, अभय साह, दीपक साह, विपिन चंद्र तिवारी, प्रमोद पवार सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed